अल्लापुर में बिजली विभाग ने की छापामारी, दो पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में बिजली विभाग ने अल्लापुर में छापेमारी कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा। जांच के दौरान उपभोक्ता राजेश्वरी के कनेक्शन से 2 किलोवाट और गुड्डू के मकान से 3 किलोवाट बिजली चोरी का खुलासा हुआ। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अल्लापुर में बिजली विभाग ने की छापामारी, दो पर मुकदमा

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अल्लापुर में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। इस संबंध में विद्युत चोरी निरोधक थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपखंड अधिकारी फोर्ट रोड अमित कुमार गुप्ता के निर्देशन में अवर अभियंता राघवेन्द्र प्रताप यादव टीम के साथ सुबह करीब 10:40 बजे पुरा दलेल, अल्लापुर स्थित एक परिसर में जांच करने पहुंचे। यहां उपभोक्ता राजेश्वरी के कनेक्शन की जांच के दौरान पाया गया कि मीटर की इनकमिंग केबल काटकर करीब दो किलोवाट बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा था। इसी तरह बाघंबरी पोस्ट ऑफिस गली में गुड्डू के मकान में तीन किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।

दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।