Prayagraj News: केबल जली, जंपर उड़े, ट्रिपिंग से बिजली गुल

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडरग्राउंड केबल जलने, जंपर उड़ने और फीडर ट्रिप होने से घंटों बिजली गुल रही। कई मोहल्लों में रविवार रात भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।

Prayagraj News: केबल जली, जंपर उड़े, ट्रिपिंग से बिजली गुल

Prayagraj News: शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं अंडरग्राउंड केबल जल गई तो कहीं जंपर उड़ने और फीडर ट्रिप होने से घंटों बिजली गुल रही। वहीं कई मोहल्लों में रविवार रात भी लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। अल्लापुर में संगम अपार्टमेंट के पास अंडरग्राउंड केबल जलने से आपूर्ति ठप हो गई। शॉर्ट सर्किट के बाद तेज आवाज के साथ केबल क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे बदलने में बिजली विभाग को काफी समय लगा। वहीं खजूर लाइन में भी ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य किया गया, जिससे दोपहर तक आपूर्ति प्रभावित रही।

बिजली कटौती के कारण

करेली के बकरीद गली और आरबीएम स्कूल के पास जंपर उड़ने से कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। अतरसुइया में मिनी ट्यूबवेल फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते कुछ देर शटडाउन लिया गया, जबकि प्रीतमनगर में करीब 40 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

सोशल मीडिया पर नाराजगी

सुबह दायराशाह अजमल फीडर ट्रिप होने से बिजली गुल हो गई। इसके बाद दोपहर में बनर्जी और लूकरगंज फीडर भी ट्रिप कर गए। शाम को जीरो रोड और महाजनी टोला में भी बिजली कटौती हुई। दारागंज के नागवासुकि मोहल्ले के लोगों ने बिजली संकट को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।

बिजली आने-जाने की स्थिति

दो घंटे में 10 बार आपूर्ति बाधित

बमरौली गांव में रविवार रात दो घंटे के भीतर 10 से अधिक बार बिजली आने-जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सलोरी के सरस्वती पार्क क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर की खराबी के कारण आधी रात बिजली गुल रही, जिसे रात करीब दो बजे बहाल किया जा सका।

सामान्य प्रश्न

किस कारण से बिजली आपूर्ति बाधित हुई?
अंडरग्राउंड केबल जलने, जंपर उड़ने और फीडर ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।