खुसरोबाग में वैक्यूम इंडिकेटर में धमाका, दरियाबाद में टूटा तार
प्रयागराज में बिजली आपूर्ति में बाधा से लोग परेशान हैं। तार टूटने और जंपर उड़ने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। उपकेंद्रों में धमाके और आग से भी सप्लाई प्रभावित हुई।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में कहीं तार टूटने और कहीं जंपर उड़ने से शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुराने खुसरोबाग उपकेंद्र में वैक्यूम इंडिकेटर में धमाका हो गया, जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। इस इलाके में कोई जेई तैनात न होने से स्थानीय लोग ज्यादा परेशान हैं।
बिजली आपूर्ति में बाधा
वहीं कल्याणी देवी उपकेंद्र पर पोल शिफ्टिंग के कारण आपूर्ति बंद रही। दरियाबाद में तार टूटने से भी बिजली गुल रही। शुक्रवार दोपहर डॉ. बनर्जी ट्रांसफार्मर वाली गली में आग लगने से करीब एक घंटे बिजली बाधित हुई।
उपकेंद्रों में धमाके
करेली के जाफरी की पुलिया पर पेटी कटने से शाम को आपूर्ति ठप हो गई। पुराने खुसरोबाग उपकेंद्र पर पप्पू सरदार पर लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने से बार-बार ट्रिपिंग हो रही थी। इसके निस्तारण में शुक्रवार शाम 630 केवीए के बगल में 250 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई चालू कर दी गई, ताकि क्षेत्र में निर्बाध बिजली मिल सके।
आग से सप्लाई प्रभावित
बैदनटोला में शाम को ब्रेकडाउन से मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इससे पहले दायराशाह अजमल में ट्रिपिंग से लोग परेशान हुए थे।
अन्य घटनाएं
शुक्रवार सुबह छह बजे साउथ मलाका फीडर की सप्लाई 40 मिनट बंद रही, जिससे सुबह बिजली-पानी की समस्या हुई। बताया गया कि बदलू पान के पास ट्राली ट्रांसफार्मर खोला गया था। शाम को मलाकराज में थोड़ी देर बिजली गुल रही। गुरुवार रात दारागंज और बक्शीबांध में ट्रिपिंग से लोग परेशान हुए। रात एक बजे कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। धूमनगंज में प्रीतमनगर और कबीर फीडर की आपूर्ति सुबह बाधित रही।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


