बिजली लाइन के नीचे न हो होलिका दहन

Feb 28, 2026 10:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में होली के दौरान बिजली विभाग ने निर्बाध आपूर्ति की घोषणा की है। ऊर्जा मंत्री की बैठक में निर्देश दिए गए कि ट्रांसफॉर्मर और पोल के पास होलिका दहन न किया जाए। 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बिजली लाइन के नीचे न हो होलिका दहन

प्रयागराज। होली के मद्देनजर बिजली विभाग निर्बाध आपूर्ति करेगा। ऊर्जा मंत्री की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में निर्देश जारी किए गए कि बिजली लाइनों के नीचे या ट्रांसफॉर्मर और पोल के पास होलिका दहन न किया जाए, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद मुख्य अभियंता प्रथम राजेश कुमार ने अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ और जेई के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। होली के दौरान 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। फॉल्ट आने पर तत्काल मरम्मत के लिए टीमें तैनात रहेंगी। संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।