बंदर के कूदने से टूटा तार, कई इलाकों में बिजली गुल

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में रविवार को तकनीकी खराबी और हादसों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अग्रवाल इंटर कॉलेज के पास बंदर के कूदने से तार टूट गया, जिससे कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। दारागंज में आग लगने से फीडर बंद करना पड़ा। अन्य क्षेत्रों में भी बिजली कटौती के कारण लोग परेशान रहे।

बंदर के कूदने से टूटा तार, कई इलाकों में बिजली गुल

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अलग-अलग इलाकों में रविवार को तकनीकी खराबी और हादसों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शाम को अग्रवाल इंटर कॉलेज के सामने बंदर के कूदने से तार टूट गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली बाधित हो गई।जीरो रोड के पास भी तार टूटने से केपी कक्कड़ रोड, एससी वासु रोड, अग्रवाल इंटर कॉलेज, जौहरी टोला और महाजनी टोला समेत कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। वहीं दारागंज स्थित दुर्गा माई मंदिर के पास आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से दारागंज फीडर को बंद करना पड़ा। इससे शाम के समय कई क्षेत्रों में आपूर्ति ठप हो गई।

इसके अलावा मीरापुर पुलिस स्टेशन के पास बिजली का खंभा टेढ़ा होने पर विभाग ने ब्लॉक लेकर उसे ठीक किया। दरियाबाद में जंपर उड़ने से भी कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह धूमनगंज के दुर्गा पूजा पार्क इलाके में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।