रात में कई मोहल्लों में गुल रही बिजली

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कई इलाकों में फ्यूज उड़ने और केबल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे लोग घंटों अंधेरे में रहे। धूमनगंज क्षेत्र के केंद्राचल फीडर में केबल बॉक्स में धमाका होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही।

रात में कई मोहल्लों में गुल रही बिजली

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रात के समय भी लोड बढ़ने से कई इलाकों में फ्यूज उड़ने, केबल फटने और ट्रिपिंग की घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा।धूमनगंज क्षेत्र के केंद्राचल फीडर में शनिवार रात केबल बॉक्स में धमाका हो गया, जिससे कबीर मंदिर, मनोहरपुरा, सैनिक कॉलोनी और न्याय नगर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे बाद सप्लाई बहाल हो सकी। दारागंज के नागवासुकि फीडर में भी शनिवार रात दस बजे से आधी रात तक बिजली गुल रही। देर रात सप्लाई आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।करेली

इलाके के करैलाबाग, सोला मार्केट और लाल कॉलोनी में रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक बिजली बाधित रही। इस दौरान एसडीओ राम खिलावन ने जेई और नाइट ड्यूटी कर्मियों की क्लास लगाई। टीम ने रात करीब सवा दो बजे पहुंचकर फॉल्ट ठीक किया। अतरसुइया में आधी रात कंडक्टर में आग लगने से बिजली गुल हो गई। गुजराती मोहल्ला और अटाला में भी ट्रिपिंग के कारण करीब एक-एक घंटे बिजली नहीं रही। डॉक्टर बनर्जी फीडर भी दोपहर तीन बजे ट्रिप कर गया।इसके अलावा मरम्मत कार्यों के चलते दरियाबाद के पीपल चौराहा और कटेहरा इलाके में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रखी गई। दारागंज के भारद्वाज ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने से भी सप्लाई प्रभावित हुई। मधवापुर फीडर और हीवेट रोड क्षेत्र में भी ब्लॉक लेकर कार्य किए जाने के कारण घंटों बिजली गुल रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj Newsरात में कई मोहल्लों में गुल रही बिजली