Prayagraj News: आग, जंपर उड़ने और तार टूटने से रात-दिन बिजली संकट
Prayagraj News: शहर में विभिन्न क्षेत्रों में पोल में आग, तकनीकी खराबी और केबल जलने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित है। कई इलाकों में घंटों तक कटौती का सामना करना पड़ा। सैनिक कॉलोनी, करेली, और अतरसुइया में हुई चिंताजनक घटनाओं के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली की बहाली के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है।

Prayagraj News: शहर में कहीं पोल में आग लगने से आपूर्ति ठप हुई तो कहीं जंपर उड़ने, केबल जलने और तार टूटने से लोगों को दिन-रात बिजली कटौती झेलनी पड़ी। कई इलाकों में मरम्मत कार्य के लिए घंटों ब्लॉक लिया गया, जिससे उमसभरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे। सैनिक कॉलोनी में सोमवार रात पोल में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करेली क्षेत्र में आधी रात के बाद लगातार तकनीकी खराबियां आती रहीं। कब्रिस्तान फीडर की पेटी कट गई, रात साढ़े बारह बजे मुन्ना मस्जिद की पेटी उड़ गई और रात दो बजे मजार फीडर का जंपर उड़ने से कई मोहल्लों की बिजली बाधित रही।
कल्याणी देवी क्षेत्र में श्मशान घाट की बंच केबल जलने से सोमवार रात बिजली गुल रही। अटाला में आला बाला चाय वाला के पास मंगलवार दोपहर में बिजली का तार टूट गया, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई। हर्षवर्धन नगर में कम वोल्टेज की शिकायत पर वाटर वर्क्स फीडर बंद कर मरम्मत कराई गई। अतरसुइया फीडर में 11 केवी सर्विस केबल बदलने के लिए दोपहर से शाम तक ब्लॉक लिया गया, जिससे करीब तीन घंटे बिजली बंद रही। धूमनगंज के कोहार गली में पोल शिफ्टिंग के कारण करीब एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। वहीं दायराशाह अजमद, डफरिन फीडर, बैदलटोला और सलोरी के गल्ला बाजार में भी अलग-अलग कारणों से कई बार बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


