Prayagraj News: फॉल्ट से कई मोहल्लों में घंटों गुल रही बिजली

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: बुधवार को शहर के कई मोहल्लों में फॉल्ट और मरम्मत कार्य के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। मलाकराज, इंद्रपुरी, और अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। आग लगने और ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के कारण विभिन्न स्थानों पर बिजली संकट रहा।

Prayagraj News: फॉल्ट से कई मोहल्लों में घंटों गुल रही बिजली

Prayagraj News: शहर के कई मोहल्लों में बुधवार सुबह से शाम तक फॉल्ट व मरम्मत कार्य से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। मलाकराज में बुधवार सुबह फॉल्ट से साउथ मलाका, मलाकराज, इंद्रपुरी कॉलोनी और बैरहना की बिजली गुल हो गई। इससे सुबह घरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। सुलाकी फीडर में डीओ उड़ने से कोठापार्चा, सम्मेलन मार्ग और लोहिया पांडेय का हाता में दोपहर में बिजली संकट रहा। शाम को पराग डेयरी के पास आग लगने से बाई का बाग, रामबाग रेलवे स्टेशन और संत निरंकारी नगर की आपूर्ति प्रभावित हुई। मिंटो पार्क के पास फॉल्ट से रामबाग उपकेंद्र की बिजली भी बाधित रही।

कल्याणी देवी में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान दो घंटे बिजली बंद रही। आपूर्ति बहाल होने के बाद बंच केबल में आग लगने से फिर संकट हो गया। वाटरवर्क्स के पास जंपर उड़ने से शाम को बिजली गुल रही। धूमनगंज के अबूबकरपुर चौराहा और केशव पार्क में मरम्मत के चलते दो घंटे, जबकि प्रीतमनगर के कबीर मंदिर चौराहा और घूंघरू गली में ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई एक घंटे बाधित रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: फॉल्ट से कई मोहल्लों में घंटों गुल रही बिजली