Prayagraj News: 20 दिन से अंधेरे में डूबी है ‘मोक्ष की राह’
Prayagraj News: प्रयागराज के फाफामऊ में विद्युत शवदाह गृह तक पहुंचने वाला मार्ग पिछले 20 दिनों से अंधेरे में है। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को अंधेरे और सुनसान रास्ते पर यात्रा करनी पड़ रही है। इसके अलावा आवारा कुत्तों और अराजक तत्वों के खतरे की भी शिकायत की जा रही है।

Prayagraj News: प्रयागराज। फाफामऊ के विद्युत शवदाह गृह तक पहुंचने वाली राह इन दिनों अंधेरे में डूबी है। पेड़ गिरने से करीब 20 दिन से मार्ग की बिजली आपूर्ति बाधित है। शाम के बाद शवदाह कर लौटने वालों के साथ ही सुबह गंगा स्नान को जाने वालों को भी अंधेरे और सूनसान रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नगर निगम के वार्ड-56 में विद्युत शवदाह गृह और गंगा घाट की ओर जाने वाला मार्ग काफी निर्जन है। अंधेरा होने के कारण यहां आवारा कुत्तों का खतरा और बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आवारा कुत्ते कई बार राहगीरों पर हमला कर चुके हैं। इसके अलावा सुनसान रास्ते पर अराजक तत्वों की मौजूदगी का भी डर बना रहता है। पार्षद निशा गुप्ता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले विद्युत शवदाह गृह और प्रसिद्ध का पूरा मार्ग पर तीन पेड़ गिर गए थे। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। संबंधित विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद गिरे पेड़ों को हटाने और आपूर्ति बहाल करने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य के लिए आने-जाने वाले लोगों को अंधेरे में परेशानी उठानी पड़ रही है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। जल्द निरीक्षण कराकर समस्या का समाधान कराया


