सुचारु बिजली व्यवस्था में कर्मचारियों की कमी से परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - भीषण गर्मी में बढ़ते बिजली फॉल्ट से कर्मचारी परेशान हैं। राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने मैन पावर की कमी दूर करने की मांग की है। एक ही अवर अभियंता को दो उपकेंद्रों की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है, जिससे बिजली आपूर्ति में देरी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति और गंभीर है।

सुचारु बिजली व्यवस्था में कर्मचारियों की कमी से परेशानी

भीषण गर्मी में बढ़ते बिजली फॉल्ट से कर्मचारी भी पस्त हो गए हैं। राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने मैन पावर की कमी दूर करने की मांग उठाई है। कहा कि कई स्थानों पर एक ही अवर अभियंता को दो-दो उपकेंद्रों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है, जिससे विद्युत व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। संगठन के अनुसार, शहर के ओल्ड खुसरोबाग उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता को अतिरिक्त रूप से न्यू खुसरोबाग उपकेंद्र का भी दायित्व निभाना पड़ रहा है। संगठन का कहना है कि यदि एक साथ कई फीडरों में ब्रेकडाउन या तकनीकी खराबी आ जाए तो सीमित स्टाफ के कारण प्राथमिकता तय कर कार्य करना पड़ता है, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल होने में देरी हो सकती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां ओवरलोड फीडरों और संसाधनों की कमी से बार-बार तार टूटने और ट्रांसफॉर्मर खराब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने मांग की है कि पर्याप्त तकनीकी स्टाफ, स्किल्ड लाइनमैन और आवश्यक संसाधनों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।