Prayagraj News: मोती पार्क के पास अंडरग्राउंड केबल जलने से बिजली गुल

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज में मोती पार्क ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर के पास अंडरग्राउंड केबल में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। अन्य क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और केबल की समस्याओं के कारण बिजली गुल होने की घटनाएँ हुईं। लोगों को बिजली और पानी की कमी का सामना करना पड़ा।

Prayagraj News: मोती पार्क के पास अंडरग्राउंड केबल जलने से बिजली गुल

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मोती पार्क ट्यूबवेल ट्रांसफॉर्मर के पास रविवार शाम करीब चार बजे अंडरग्राउंड केबल में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने के बाद जांच के लिए पहुंचे कर्मचारियों को केबल से धुआं निकलता मिला। इसके बाद खुदाई कर केबल की खराबी दूर की गई। करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को बिजली के साथ पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी।उधर दरियाबाद में बाहर गांव ट्रांसफॉर्मर पर बॉक्स लगाने के लिए करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। पीपल चौराहे पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए दोपहर में आपूर्ति रोकी गई।

करेली में बिजली विभाग ने शटडाउन लेकर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराई। लूकरगंज में जंपर ठीक करने के लिए कुछ देर बिजली बाधित रही।दारागंज के इंदिरानगर में भी दोपहर में करीब आधे घंटे बिजली गुल रही। बैरहना के काली माई ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के लिए करीब दो घंटे आपूर्ति बंद रही। मधवापुर में ट्रांसफॉर्मर खुलने के कारण सुबह साढ़े 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: मोती पार्क के पास अंडरग्राउंड केबल जलने से बिजली गुल