Prayagraj News: चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज के करेली क्षेत्र में 11 केवी भावापुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। जर्जर विद्युत पोल बदलने के कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस अवधि के अनुसार अपनी जरूरी कार्य पहले निपटा लें।

Prayagraj News: चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Prayagraj News: प्रयागराज। करेली क्षेत्र में 11 केवी भावापुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड की ओर से फीडर पर जर्जर विद्युत पोल बदलने का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते छह अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार जर्जर पोल बदलने का काम सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है। कार्य के दौरान फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी, ताकि कर्मचारियों को काम करने में किसी तरह का खतरा न हो। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

विभाग ने कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति