Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPower Consumption in Prayagraj Drops by 12 in October 2025 Compared to Last Year
राहत: अक्तूबर में बिजली की खपत 12 प्रतिशत कम

राहत: अक्तूबर में बिजली की खपत 12 प्रतिशत कम

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में अक्टूबर 2025 में बिजली की खपत पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 फीसदी कम रही। इस साल कुल खपत 196.5 मिलियन यूनिट रही, जबकि पिछले वर्ष यह 205 मिलियन यूनिट थी। मौसम में बदलाव और उपभोक्ताओं की ऊर्जा-सचेत आदतों के कारण यह कमी आई है।

Mon, 10 Nov 2025 10:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में अक्तूबर में बिजली की खपत पिछले वर्ष की तुलना में करीब 12 फीसदी कम दर्ज की गई है। विद्युत विभाग के दोनों शहरी वितरण मंडलों से प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि अक्तूबर 2025 में प्रयागराज में कुल खपत लगभग 196.5 मिलियन यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 205 मिलियन यूनिट के करीब थी। विभाग इसे मौसम के बदलाव और उपभोक्ताओं की ऊर्जा-सचेत आदतों का नतीजा मान रहा है। अक्तूबर में तापमान सामान्य से नीचे रहने और बारिश के कारण पंखे, एसी व कूलर का उपयोग लगभग बंद रहे। वहीं, हीटर का उपयोग अभी शुरू नहीं हुआ था, जिससे घरेलू लोड में बड़ी कमी आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही, बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए विजिलेंस अभियानों, स्मार्ट मीटरों की निगरानी और एरियल बंच कंडक्टर प्रणाली के प्रयोग से भी लाइन लॉस घटा है। शहरी वितरण मंडल एक की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार अक्तूबर में कुल खपत 93.16 मिलियन यूनिट रही, जो पिछले वर्ष अक्तूबर 2024 की 104.08 मिलियन यूनिट के मुकाबले 10.5 प्रतिशत कम है। इसमें कल्याणी देवी डिविजन में 16.86 एमयू से घटकर 14.81 एमयू, करैलाबाग डिवीजन में 24.14 एमयू से घटकर 21.34 एमयू, रामबाग डिवीजन में 30.07 एमयू से घटकर 26.22 एमयू और नैनी डिवीजन में 33.00 एमयू से घटकर 30.78 एमयू खर्च हुआ। इसी तरह टैगोर टाउन डिवीजन में 13.23 प्रतिशत की कमी, मेयोहॉल डिवीजन में 9.66 प्रतिशत की कमी और बमरौली डिवीजन में 12.21 प्रतिशत की कमी रही।