होली के बाद महानगरों को लौटने वालों की संख्या कम

Mar 06, 2026 11:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में होली के बाद यात्रियों की वापसी के समय रेलवे ने पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाना शुरू किया है। हालांकि, कुछ ट्रेनों में सीटें खाली रहीं, जबकि गोदान एक्सप्रेस और बोधी एक्सप्रेस में भीड़ देखने को मिली। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस बार लोग अभी अपने घरों पर रुके हुए हैं, जिससे वापसी का दबाव कम है।

होली के बाद महानगरों को लौटने वालों की संख्या कम

प्रयागराज। होली के बाद हर वर्ष भारी संख्या में लोग अपने गंतव्य पर वापस लौटते हैं। जिससे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती हैं जिसको ध्यान में रख कर रेलवे प्रशासन ने पांच मार्च से पांच जोड़ी विशेष ट्रेंने संचालित कर रही है गुरुवार को प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली, मुंबई के लिए रवाना होने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों में भीड़ दिखी तो कई ट्रेनों में सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणियों में सीटें खाली नजर आईं। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ,में सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या कम रही। गोदान एक्सप्रेस और बोधी एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखने को मिली।

मुंबई के लिए चलने वाली महनगरी एक्सप्रेस और मुंबई मेल में भी अपेक्षित भीड़ रहीं।रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस बार बड़ी संख्या में लोग होली के बाद अभी अपने घरों पर ही रुके हुए हैं, जिससे वापसी का दबाव कम है। बताया कि स्थिति सामान्य बनी हुई है और किसी भी रूट पर अतिरिक्त कोच लगाने की आवश्यकता फिलहाल अभी नहीं पड़ी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।