अप्रैल 2023 में कौन सा देश नाटो का सदस्य बना
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पुनरपरीक्षा के पहले दिन प्रश्नपत्र पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अभ्यर्थियों ने परंपरागत मॉडल से हटकर बेहतर प्रश्नों की सराहना की। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रयागराज। चयन आयोग की ओर से कराई जा रही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पुर्नपरीक्षा के पहले दिन प्रश्नपत्र पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फेसबुक पर एक अभ्यर्थी ने लिखा है कि परीक्षा में परंपरागत मॉडल से हटकर बेहतर प्रश्नों का समावेशन किया गया। प्रयोग, समझ, समय और ज्ञान को दृष्टिगत रखते हुए पेपर बनाया गया जबकि पूर्व में केवल तथ्यात्मक प्रश्नों का ही समावेशन रहता है। सामान्य अध्ययन के खंड में सुमेलित और विचार वाले प्रश्न थोड़े उलझाऊ थे। कुछ प्रमुख प्रश्नों में पूछा गया था कि अप्रैल 2023 में कौन-सा देश नाटो का नवीनतम सदस्य बना?, काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2023 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक किस भारतीय निशानेबाज़ ने जीता?, मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (1987) मुख्य रूप से किसके संरक्षण से संबंधित है?, इंटरनेट पर डेटा के विश्वसनीय अंत-से-अंत संचरण के लिए त्रुटि जांच और पुनःप्रेषण सुनिश्चित करने वाला प्रमुख प्रोटोकॉल कौन-सा है?
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को कर्नलगंज इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा को सकुशल कराने के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा अवधि के दौरान अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहने एवं परीक्षा की समाप्ति पर सामग्री जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाए हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से हो रही निगरानी को भी देखा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


