‘ननद की शादी करा दीजिए साहब’
प्रयागराज की बबिता ने नगर आयुक्त से कहा कि उनके पास ननद की शादी के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने दो साल पहले सामूहिक विवाह के लिए आवेदन किया था, लेकिन आयोजन नहीं हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और बबिता की ननद शादी की चिंता में रो रही थी।

प्रयागराज। मेरी ननद की शादी करा दीजिए साहब, हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि अपनी ननद के हाथ पीले कर पाएं। दो साल से आवेदन किया है। बमरौली एयरपोर्ट के पास रहने वाली बबिता ने मंगलवार को संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त साईं तेजा से यह गुहार लगाई। बबिता ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है। किसी तरह परिवार का खर्च पूरा हो पाता है। ससुर का निधन हो चुका है। दो साल पहले ननद की शादी के लिए आवेदन किया था। लेकिन, दो साल से नगर निगम शहर में सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं कर रहा है। सामूहिक विवाह के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।
बबिता जब सामूहिक विवाह पर बोल रही थी, साथ में खड़ी उनकी ननद फूट-फूटकर रोने लगी। साथ में आई अन्य महिलाएं बबिता और उनकी ननद को लेकर चली गईं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


