Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPolitical Parties Face Challenges in Voter List Revision in Prayagraj
बीएलए तैनात करने में सपा आगे, बाकी दल पीछे

बीएलए तैनात करने में सपा आगे, बाकी दल पीछे

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाने हैं। केवल समाजवादी पार्टी ने ही कुछ बीएलए की सूची प्रशासन को सौंपी है। मंडलायुक्त ने सभी दलों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपनी बीएलए की सूची प्रदान करें।

Nov 12, 2025 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए राजनीतिक दलों को अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाने हैं लेकिन अब तक केवल समाजवादी पार्टी ने ही कुछ बीएलए की सूची प्रशासन को सौंपी है, शेष किसी भी राजनीतिक दल ने सूची नहीं भेजी है। इसे लेकर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बैठक की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि तत्काल दलों से उनके बीएलए की सूची लें, जिससे प्रशासन की ओर से तैनात बीएलओ और राजनीतिक दल के बीएलए समन्वय बनाकर काम करें तथा बाद में मतदाता सूची पर आपत्तियां कम आएं। राजनीतिक दल अपने प्रतिनिधि भी हर बूथ पर रखते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जो यह बीएलए भी घर-घर जाकर संपर्क करते हैं और मतदाताओं के संपर्क में रहते हैं। आम पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची पर आपत्ति इन्हीं बीएलए की रिपोर्ट पर आती है क्योंकि इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है, ऐसे में प्रशासन सभी काम समय से और ठीक तरीके से कराना चाह रहा है। जिससे बाद में आपत्ति निस्तारण में बहुत समय न लगे और आयोग की मंशा के अनुरूप सही सूची तैयार हो। इसके लिए राजनीतिक दलों के बीएलए भी तैनात होने चाहिए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी पूजा मिश्रा के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की तीन बैठक हो चुकी है। इस बैठक में डीएम ने सभी से अपने बीएलए की सूची देने के लिए कहा था। मंडलायुक्त बनीं रोल प्रेक्षक, नगर आयुक्त अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मंडलों में रोल प्रेक्षकों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में प्रयागराज मंडल के चारों जिलों की रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को बनाया है। मंडलायुक्त प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जिलों में होने वाली एसआईआर की प्रक्रिया का गहन अवलोकन करेंगी। जहां पर कमी मिलेगी, उसे दूर करेंगी। वहीं नगर आयुक्त सीलम साई तेजा को अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी का जिम्मा दिया गया है। वह प्रयागराज में यह जिम्मेदारी संभालेंगे निर्वाचक प्रपत्रों के वितरण और उसके सत्यापन व जमा होने से सम्बन्धित कार्यों के सम्पादन का जिम्मा अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी पर होगा।