Prayagraj News: दधिकांदो मेला को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: शहर में दधिकांदो मेला को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एंटी रोमियो टीम और पैदल गश्त की गई है। 12 और 13 सितंबर को मेला होगा, और इसमें पीएसी की दो कंपनियों की तैनाती की गई। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

Prayagraj News: दधिकांदो मेला को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

Prayagraj News: शहर में आयोजित होने वाले दधिकांदो मेला को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम का भी गठन किया गया है। इसके अलावा सादेवेश में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो कंपनी पीएसी की भी तैनाती की गई है। डीसीपी नगर सागर जैन ने शुक्रवार को सलोरी और सुलेमसराय में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों के साथ भी वार्ता कर मेला को सुरक्षित संपन्न कराने को लेकर सुझाव लिया। डीसीपी सागर जैन ने बताया कि 12 सितंबर को सलोरी और 13 सितंबर को सुलेमसराय में दधिकांदो मेला होगा।

इसके लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड, बिजली और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कमेटी बनाकर समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है। पूर्व में हुए विवादों की भी जानकारी लेकर संवेदनशील क्षेत्र को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र का ड्रोन कैमरे भी निगरानी होगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: दधिकांदो मेला को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी