बकरीद पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, पुलिस प्रशासन अलर्ट
प्रयागराज में बकरीद के अवसर पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जहाँ 400 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से बचने की अपील की है।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बकरीद को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स और पीएसी की तैनाती की गई है। शहर के करीब 400 मस्जिदों व ईदगाह में नमाज अदा की गई। पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण कर पहले से ही सड़क पर नमाज अदा नहीं अपील की थी। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने पर सख्त पाबंदी रही।प्रयागराज के तीनों जोन में पुलिस फोर्स सुबह से भ्रमणशील रही। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत और डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।
उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की। प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। लोगों को कुर्बानी की लाइव फोटो और वीडियो पोस्ट या शेयर नहीं करने की चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा रहा है। किसी तरह की कोई अप्रिय सूचना सामने नहीं आई है।


