फाफामऊ में किशोरी को गोली लगने से मची सनसनी
फाफामऊ में एक किशोरी को संदिग्ध हालात में गोली लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। फाफामऊ पुराना मोहल्ले में सोमवार की शाम एक किशोरी को संदिग्ध हालात में गोली लगने की सूचना से सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, पुलिस गोली लगने से इनकार कर रही है। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम करीब सात बजे फाफामऊ पुराना मोहल्ले में डायल 112 पर एक 17 वर्षीय किशोरी के पैर में गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और किशोरी को समीप के एक निजी अस्पताल ले गई।
जहां डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देख उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों में भी खलबली मच गई। लोग वारदात को लेकर तरह-तरह की कयास लगा रहे हैं। उधर, एसीपी थरवई अरुण पराशर ने बताया कि किशोरी के गोली लगने की सूचना मिली थी। हालांकि प्रारंभिक जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


