Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPolice Inaction in Minor s Rape Case Sparks Family s Threat of Self-Immolation
किशोरी के परिजनों ने दी आत्मदाह करने की चेतावनी

किशोरी के परिजनों ने दी आत्मदाह करने की चेतावनी

संक्षेप:

Prayagraj News - थरवई क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की। निराश परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

Jan 01, 2026 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

फाफामऊ/सहसों, हिटी। थरवई थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले 14 वर्षीय लड़की से दुराचार का मामला सामने आया था। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस ने अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की। तीन दिन से थाने का चक्कर लगाने के बाद परिजनों ने गुरुवार को त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। साथ ही मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए वीडियो जारी किया है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी मंगलवार शाम लगभग चार बजे खेत की ओर गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि बुधवार को थरवई थाने जाकर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन, अब तक पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। इधर, गुरुवार को किशोरी के परिजनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते दिख रहे हैं। साथ ही सुनवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे रहे हैं। मामले में एसीपी थरवई अरुण कुमार पराशर का कहना है कि लड़की को बयान के लिए बुलाया है। तहरीर के आधार पर विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।