फायरिंग कर दहशत फैलाने में तीन नामजद
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
करेली में गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन आरोपियों ने फायरिंग की। नाजिया नामक महिला ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा गया कि 10 मई को पड़ोसी शमीम और उसके साथी महिलाओं को गालियां देने लगे। विरोध करने पर फायरिंग की गई, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाली-गलौज का विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करेली के डी ब्लाक करेली निवासी नाजिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी शमीम अपने साथी हम्दू माया और आसिफ के साथ पहुंचा। आरोप है कि परिवार की महिलाओं को गालियां देने लगे। विरोध करने पर हम्दू माया ने फायरिंग की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


