35 करोड़ की जमीन बेचने के मामले में छह पर मुकदमा दर्ज

Dec 15, 2025 11:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के मऊआइमा में 35 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जमीन के दस्तावेज 1984 में गायब कर दिए गए थे, जिसके बाद शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी दस्तावेजों में छेड़खानी और जालसाजी का आरोप लगाया है।

35 करोड़ की जमीन बेचने के मामले में छह पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। नगर पंचायत मऊआइमा के मुस्तफाबाद में 35 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ में शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद महीनों से मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल कर रही पुलिस ने आखिरकार कार्रवाई की। मऊआइमा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खेत्र लोनार ग्रामसभा में तीन बीघा 11 बिस्वा जमीन थी। साथ ही नूरजहां, मोहम्मद जफर आदि कि भूमिधरी जमीन को भूमाफिया पर बेचने का आरोप है। भूमिधरी जमीन खलीलुद्दीन के नाम से दर्ज थी, जिसे मुजफ्फर हक ने मऊआइमा निवासी आमिर मुनाफ अबरार अंसारी व मुतिबुर्रब, प्रतापगढ़ निवासी लल्लू सोनी, मऊआइमा निवासी पप्पू, गवाह भीम सिंह को 29 अक्तूबर को बेचा था।

इस प्रकरण में पुलिस ने मेंहदौरी निवासी लेखपाल राजकुमार सागर की तहरीर पर सरकारी दस्तावेज में छेड़खानी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज को असली रूप में प्रयोग करने के मामले में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा कस्बे की शत्रु संपत्ति पर भूमाफिया के कब्जे की कई शिकायतें भी की गई हैं। उसकी भी जांच राजस्व विभाग द्वारा की जा रही है। गायब कर दिए गए थे वर्ष 1984 के दस्तावेज प्रयागराज। मऊआइमा में वर्ष 1984 के दस्तावेजों को गायब कर दिया गया था। जिसके बाद इस जमीन के वारिस नहीं थे। दो खसरा संख्या को एक करके खसरे का तन्हा नंबर बनाया गया और दस्तावेज को आराजी की जगह आबादी दिखा दिया गया। जब शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के पास पहुंची तो उन्होंने एसडीएम सोरांव ज्ञानेंद्र सिंह को मामले की जांच करने के लिए कहा। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल राजकुमार सागर ने 1984 के दस्तावेज मांगे तो पता चला कि वो नहीं है। फिर इससे पहले के दस्तावेज निकाले तो जमीन का नक्शा मिला और फिर जमीन के असली मालिकों की जानकारी हुई। जब उसे वर्तमान तैयार दस्तावेजों से मिलाया गया तो खेल समझ आया। जिसके बाद कई चरणों में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन मामला दर्ज नहीं हो सका। शनिवार को पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।