बुजुर्ग पर हमले का महीनेभर बाद मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - पुलिस ने बुजुर्ग शेर अली पर हमले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 23 अप्रैल की रात को दिलशाद, इरशाद और पप्पू ने शेर अली की पोती को धमकाया और विरोध करने पर शेर अली पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुजुर्ग पर हमले का महीनेभर बाद मुकदमा

बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने करीब महीनेभर बाद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कटरा मछली बाजार निवासी शेर अली का आरोप है कि 23 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे दिलशाद अहमद, इरशाद अहमद और पप्पू ने उनकी पोती को रास्ते में रोककर धमकाया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की थी। आरोप है कि पप्पू ने उन्हें थप्पड़ मारा, जबकि दिलशाद अहमद ने रॉड से सिर पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए थे। बीचबचाव करने पहुंचे शेखु ने डायल 112 पर कॉल करने की कोशिश की तो इरशाद अहमद ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।