
अपराधियों की विदाई, 13 दिन में 12 पर जिला बदर का फरमान
Prayagraj News - प्रयागराज में पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए हैं। 13 दिनों में 12 शातिर अपराधियों को जिला बदर किया गया है, जो लूट, डकैती और रंगदारी में शामिल थे। इस साल अब तक 24 अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है। पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बीते 13 दिनों के भीतर अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर 12 शातिर अपराधियों को जिला बदर किया गया है। ये सभी बदमाश लूट, डकैती, रंगदारी व पुलिस पर फायरिंग जैसी गंभीर वारदातों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। जिला बदर किए गए अपराधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस साल अब तक कुल 24 अपराधियों को जिला बदर करने का फरमान जारी किया जा चुका है। इनमें से अधिकांश अपराधी आदतन अपराधी हैं, जिनकी गतिविधियों से जिले में दहशत का माहौल बना हुआ था। अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजयपाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि जिला बदर की कार्रवाई से अपराध पर अंकुश लगेगा और आम लोगों को राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




