खुल्दाबाद पुलिस ने चोरी की बाइक संग शातिर को किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में दोपहिया चोर गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की। सूचना मिलने पर पुलिस ने लकड़ी मंडी के पास घेराबंदी की और सौरभ निषाद को पकड़ा।

खुल्दाबाद पुलिस ने चोरी की बाइक संग शातिर को किया गिरफ्तार

प्रयागराज। शहर में दोपहिया चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन चोरी की वारदातें सामने आने पर पुलिस शातिरों की तलाश में जुट गई है। इसी क्रम में खुल्दाबाद पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया और चोरी की एक बाइक भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर चोरी की बाइक के साथ लकड़ी मंडी स्थित सुलभ काम्प्लेक्स के पास खड़ा है। एसआई राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी वांछित सौरभ निषाद निवासी मोरी दारागंज को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक भी मिली।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।