Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPolice Arrest Another Suspect in Roadways Driver Murder Case Following Encounter
रोडवेज कर्मी रावेंद्र के हत्या में शामिल एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

रोडवेज कर्मी रावेंद्र के हत्या में शामिल एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में रोडवेज बस चालक रावेंद्र कुमार की हत्या में शामिल एक और आरोपी फैसल उर्फ काले को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। फैसल घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। सीसीटीवी फुटेज में फैसल की पहचान मुख्य आरोपी अली के साथ हुई थी।

Sat, 1 Nov 2025 04:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

रोडवेज बस चालक रावेंद्र कुमार की हत्या में शामिल एक और बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। ससुर खेदारी नदी की पुलिया के समीप मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल फैसल उर्फ काले मरियाडीह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीसीटीवी फुटेज में रावेंद्र पर मुख्य आरोपी अली द्वारा ईंट से हमला करने के दौरान फैसल भी साथ दिखा था। सात नामजद आरोपियों के अलावा पुलिस की विवेचना में फैसल का नाम सामने आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से वांछित आरोपी फैसल उर्फ काले के कटहुला गौसपुर से गांजा गांव जाने वाली सड़क पर ससुर खदेरी नदी की पुलिया से थोड़ा आगे छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम के पहुंचने पर फैसल ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फैसल उर्फ काले पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद की गई। रावेंद्र हत्याकांड में इसके पहले चार आरोपी अली, कामरान, इरफान अहमद व मोहम्मद हुसैन गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शेष नामजद इनामी आरोपी नूरैन, हसनैन व कैफ की तलाश जारी है।