चंगाई सभा में धर्मांतरण, चार आरोपियों पर नामजद एफआईआर
Prayagraj News - प्रयागराज के म्योराबाद चर्च के पास चंगाई सभा में धर्मांतरण और विहिप कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। विहिप कार्यकर्ता अमित मिश्रा ने इस मामले में शिकायत की थी।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के म्योराबाद चर्च के समीप एक मकान में चंगाई सभा में धर्मांतरण और विहिप कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। विहिप कार्यकर्ता अमित मिश्रा की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विहिप के अमित मिश्रा, शुभम कुशवाहा व विजय पांडेय आदि कार्यकर्ता शनिवार को म्योराबाद चर्च के समीप एक मकान में लंबे समय से चल रहे चंगाई सभा में पहुंचे थे। आरोप है किवहां लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का खेल चल रहा था।
इसका विरोध करने पर विहिप कार्यकर्ताओं और चंगाई सभा आयोजित करने वाले लोगों में जमकर विवाद भी हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने अमित मिश्रा का गमछे से गला दबाकर जान से मारने तक की कोशिश की। कैंट थाना पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और चंगाई सभा को तत्काल बंद कराया था। विहिप कार्यकर्ता अमित मिश्रा ने पीटर राजू, जस्सी राजू, अनिल थामस व सुषम्मा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी पीटर राजू व अनिल थामस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, दो अन्य आरोपी जस्सी राजू व सुषम्मा की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


