जिले के 33 केंद्रों पर 45932 देंगे प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा 9 और 10 मई को 17 जिलों में 319 केंद्रों पर होगी। 624 पदों के लिए 4,64,605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रयागराज में 33 केंद्रों पर 45932 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए आयोग के अध्यक्ष ने अपील की है।

जिले के 33 केंद्रों पर 45932 देंगे प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा नौ और दस मई को प्रदेश के 17 जिलों में 319 केन्द्रों पर कराई जाएगी। चार साल पहले आई इस भर्ती में 624 पदों के लिए 4,64,605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रयागराज में 33 केंद्रों पर 45932 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन शनिवार को 9:30 से 11:30 बजे की पहली पाली में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में जिले में 10557 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जबकि 2:30 से 4:30 बजे की दूसरी पाली में अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य और समाजशास्त्र में 10042 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

दूसरे दिन रविवार को पहली पाली में नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत और मनोविज्ञान में 12046 जबकि दूसरी पाली में रसायन विज्ञान, भूगोल, हिंदी और कला की परीक्षा में 13287 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी 33 केंद्रों पर एक-एक सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त करने तथा निर्धारित तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।