बुधवार को औसत से दोगुना से अधिक की बिक्री
Prayagraj News - प्रयागराज में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की औसत मांग के मुकाबले 17.52 लाख लीटर की बिक्री हुई। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को लगभग 20 लाख लीटर की बिक्री का अनुमान है। हालांकि, कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने की सूचना मिली है, लेकिन कोई विकट समस्या नहीं है।

प्रयागराज। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की औसत मांग प्रतिदिन सात से आठ लाख लीटर है लेकिन बुधवार की रात तक ही सात लाख 60 हजार लीटर पेट्रोल व नौ लाख 92 हजार लीटर डीजल की बिक्री हो गई थी। स्पष्ट है कि पेट्रोल-डीजल मिलाकर बुधवार को 17.52 लाख लीटर की बिक्री हुई, जो प्रतिदिन की औसत बिक्री से दोगुना से भी अधिक है। वहीं, गुरुवार को शाम तक लगभग 20 लाख लीटर की बिक्री का अनुमान जताया गया था। हालांकि अंतिम तौर पर आंकड़े शुक्रवार सुबह तक एकत्र होने की बात कही गई। एडीएम नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा ने बताया कि कोई विकट समस्या नहीं है।
कुछ जगह से पेट्रोल व डीजल खत्म होने की सूचना मिली है तो वहां पर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। सभी से यही अपील है कि वो परेशान न हों। हमारे यहां कोई किल्लत नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


