34 साल की सेवा के बाद बगैर स्थायी हुए सेवानिवृत्त
Prayagraj News - प्रयागराज में प्रदेश के राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का स्थायीकरण नहीं हो रहा है। 34 वर्षों की सेवा के बाद भी कई शिक्षक बिना स्थायीकरण के सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राजकीय शिक्षक संघ ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से स्थायीकरण की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
प्रयागराज। प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों (हाईस्कूल/इंटर), प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों का स्थायीकरण नहीं हो रहा है। नियमत: सालभर की अर्हकारी सेवा के बाद स्थायीकरण का आदेश जारी होना चाहिए लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने दशकों से किसी को स्थायी नहीं किया है। राजकीय शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है कि 34 वर्ष से अधिक की सेवा पूर्ण कर 31 मार्च 2026 को बिना स्थायीकरण सेवानिवृत्त हो गया। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष आलोक पांडेय का कहना है कि 13 साल की सेवा के बाद वह आज तक स्थायी नहीं हो सके हैं।
प्रदेश के अन्य सभी विभागों में सेवानिवृत्ति से पूर्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थायीकरण हो जाता है इतना ही नहीं प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थायीकरण समय-समय पर जारी होता रहता है। लिहाजा सेवानिवृत्ति से पूर्व स्थायीकरण करने की व्यवस्था अनिवार्य की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


