अनुभव का खजाना हैं पेंशनर्स : न्यायमूर्ति अमर सरन

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अमर सरन ने पेंशनर्स के अनुभव को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में 10 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

अनुभव का खजाना हैं पेंशनर्स : न्यायमूर्ति अमर सरन

प्रयागराज, संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का शुक्रवार को केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति अमर सरन ने कहा कि पेंशनर्स अनुभव का खजाना होते हैं। सरकार और समाज को उनके ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा ने कहा कि सरकार गवर्नमेंट पेंशनर्स की पेंशन को बोझ समझती है जो उचित नहीं है।कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 10 मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत और पांच शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के 30 सदस्यों और चार देहदानी सदस्यों गोपाल कृष्णा श्रीवास्तव, शकर लाल गुप्ता, एमपी यादव, मन मोहन सिंह को सम्मानित किया गया।

सुभाष चंद्र पांडे, आरपी पांडे, डॉ. परमात्मा सिंह, डॉ. जीएस तोमर, डॉ. वीके श्रीवास्तव, साधना सिंह, किरण बाला पांडे, फरहाना सिद्दीकी, डॉ. गीता सिंह, रीता सक्सेना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।