Peeli Bheet MLA Swami Prakatanand Crowned Mahamandaleshwar at Kumbh Mela Ceremony भाजपा विधायक बने निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPeeli Bheet MLA Swami Prakatanand Crowned Mahamandaleshwar at Kumbh Mela Ceremony

भाजपा विधायक बने निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर

Prayagraj News - महाकुम्भ में रविवार को बरखेड़ा पीलीभीत के भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और गुजरात की स्वामी गीता हरि का महामंडलेश्वर के पद पर पट्टाभिषेक हुआ।

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 26 Jan 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा विधायक बने निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर

-पीलीभीत के बरखेड़ा से विधायक का हुआ पट्टाभिषेक -महाकुम्भ में निर्मल अखाड़े की छावनी में समारोह

-गुजरात की स्वामी गीता हरि भी बनीं महामंडलेश्वर

महाकुम्भ नगर मुख्य संवाददाता

महाकुम्भ में रविवार को बरखेड़ा पीलीभीत के भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का महामंडलेश्वर के पद पर पट्टाभिषेक हुआ। निर्मल अखाड़े की छावनी में प्रवक्तानंद समेत दो संतों को महामंडलेश्वर की जिम्मेदारी दी गई। अक्रिय धाम खमरिया पीलीभीत के पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

उनके गुरु स्वामी अलखानंद ने 2003 में दीक्षा दी थी। तब से समाजसेवा में लगे हुए हैं। निर्मल अखाड़े के कोठारी संत जसविंदर सिंह ने बताया कि गुजरात की स्वामी गीता हरि का भी महामंडलेश्वर के पद पर पट्टाभिषेक हुआ है। गांधीनगर गुजरात में त्रिलोकनाथ वात्सल्य वाटिका नाम से आश्रम चला रहीं स्वामी गीता हरि बचपन से ही संत परंपरा से जुड़ी हुई हैं।

समारोह में निर्मल अखाड़े के श्रीमहंत स्वामी ज्ञान सिंह, सांसद उन्नाव और महामंडलेश्वर साक्षी महाराज, महंत जसविंदर सिंह शास्त्री आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें