बकरीद पर शांति बनाए रखने की अपील
कोतवाली थाने में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता अब्दुल अजीज चांद भाई ने की। बैठक में सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो और वीडियो साझा न करने की अपील की गई। सभी समुदायों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कोतवाली थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता अब्दुल अजीज चांद भाई ने की। बैठक में सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो और वीडियो साझा न करने की अपील की गई। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। बैठक में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर की गंगा-जमुनी तहजीब बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ताहिर अंसारी, जिया उबैद खान, शकील अहमद गुड्डू, नैयर भाई, हाजी चांद, संजय, राशिद भाई, याकूब भाई, अरशद जैदी, शाहीन बेगम आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


