सामुदायिक केंद्र के संचालन के लिए पीडीए ने निकाली निविदा

सामुदायिक केंद्र के संचालन के लिए पीडीए ने निकाली निविदा

संक्षेप:

Prayagraj News - बोले असर बोले असर बोले असर बोले असर बोले असर बोले असर बोले असर बोले असर बोले असर बोले असर बोले असर बोले असरबोले असर बोले असर बोले असर बोले असर बोले अस

Sep 12, 2025 11:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

बोले असर प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने कालिंदीपुरम आवास योजना में बने यमुनोत्री सामुदायिक केंद्र (बारात घर) के संचालन एवं रखरखाव के लिए निविदा निकाल दी है। पीडीए के प्रभारी अधिकारी संपत्ति की ओर से निकाली गई निविदा में इस काम के इच्छुक व्यक्ति, फर्म अथवा संस्था से 24 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर इसका निर्माण 2019 में हुआ था पर देखरेख न होने के कारण यह बदहाल हो चुका है। इसकी बदहाली का मुद्दा आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान के छह सितंबर के अंक में बोले प्रयागराज के तहत उठाया गया था। जिसमें बताया गया था कि जिम्मेदारों के ध्यान न देने से यह भवन अराजकतत्वों का अड्डा बन चुका है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी तो हो ही रही है, वे इसका लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोले प्रयागराज का संज्ञान लेते हुए पीडीए ने मंगलवार को निविदा निकाल दिया। खास बात यह है कि निविदा में कालिंदीपुरम के साथ ही पीडीए की त्रिवेणीपुरम आवास योजना में बनाए गए गंगोत्री सामुदायिक केंद्र को भी शामिल किया गया है। पीडीए के सचिव ने बताया कि इस बार निविदा की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कराने के बाद संबंधित को भवन की देखरेख के लिए जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी, जिससे लोग इसका उपयोग कर सकें। शुक्रिया हिन्दुस्तान सामुदायिक केंद्र की लंबे समय से अनदेखी के चलते इसकी हालत दयनीय हो गई है। इस बार उम्मीद है की निविदा प्रक्रिया पूरी कराने के बाद इसकी देखरेख होगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस पर जिम्मेदारों का ध्यान दिलाने के लिए ‘हिन्दुस्तान का आभार। -हर्ष केसरवानी ------- निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर इसका संचालन शुरू हो जाए तो लोगों को मांगलिक आयोजन या फिर अन्य सामूहिक कार्यों के लिए काफी सहूलिय मिलेगी। हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद निविदा निकाली गई है। इसके लिए ‘हिन्दुस्तान अखबार का शुक्रिया है। -जेपी तिवारी