Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPatriotic Rally Organized by Division Railway Manager Office under Har Ghar Tiranga Campaign

डीआरएम कार्यालय से जंक्शन तक निकाली रैली
संक्षेप:
Prayagraj News - हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने एक रैली का आयोजन किया। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने रैली को रवाना किया, जो नवाब यूसुफ मार्ग से होकर प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या छह तक गई।...
Aug 13, 2025 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने देशभक्ति जगाने के लिए रैली निकाली। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली नवाब यूसुफ मार्ग होते हुए प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या छह तक गई और वापस मंडल कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता, एडीआरएम संजय सिंह एवं दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक एमएम वारिस, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आकांशु गोविल आदि मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




