100 फीट के तिरंगा के साथ नगर निगम ने निकाली यात्रा
Prayagraj News - नगर निगम द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के नेतृत्व में 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति के गीत गाए गए और यात्रा का...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 13 Aug 2025 10:50 PM
नगर निगम की ओर से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के नेतृत्व में पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर यात्रा पर निकले। देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। यात्रा का समापन सुभाष चौराहा पर हुआ। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि रैली अब एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




