एसआरएन में मरीज घर से पंखा लाने को मजबूर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल और चिल्ड्रेन अस्पताल में गर्मी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वार्डों में कूलर और पंखे काम नहीं कर रहे हैं। मरीज घर से पंखे लाकर बेड के पास लगाते हैं। कूलर की मरम्मत और खिड़कियों पर पर्दे लगाने की मांग की जा रही है।

एसआरएन में मरीज घर से पंखा लाने को मजबूर

प्रयागराज। भीषण गर्मी के बीच एसआरएन अस्पताल और चिल्ड्रेन अस्पताल के कई वार्डों में कूलर व पंखे शो पीस बने हुए हैं। गर्मी से परेशान मरीज घर से पंखे लाकर बेड के पास लगाकर हवा लेते हैं। बेड के पास पंखों के लिए मरीजों को लंबे व खुले तार स्विच बोर्ड में लगाने पड़ते हैं। इससे शार्ट सर्किट होने का खतरा भी बना रहता है। एसआरएन अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के वार्ड नंबर 14 में कैंसर के गंभीर मरीज भर्ती हैं, लेकिन वार्ड में कूलर न होने के कारण मरीज घर से पंखा लाकर लगाते हैं। आर्थो वार्ड नंबर दो में तीन कूलर लगे हैं लेकिन जिसमें एक कूलर खराब हैं।

वहीं वार्ड की गैलरी में 20 मरीज भर्ती हैं, जहां खिड़कियां टूटी होने के कारण धूप सीधे बेड पर आती है। गैलरी में दो छोटे कूलर लगे हैं, लेकिन लीकेज होने के कारण बिना पानी के ही गर्म हवा फेंक रहे हैं। मरीजों का कहना है कि कूलर की मरम्मत कराने के साथ खिड़कियों पर यदि पर्दे लगा दिए जाएं तो भी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि अस्पताल में प्राइवेट वार्ड के पास गैलरी में हरे पर्दे लगाए गए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।