पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में 2025 बैच के 385 रिक्रूट आरक्षियों और 590 जवानों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार ने सलामी ली और जवानों को ईमानदारी से ड्यूटी निभाने की सलाह दी। करीब नौ महीने की ट्रेनिंग के बाद जवान फील्ड ड्यूटी के लिए तैयार हैं।

पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी

प्रयागराज, संवाददाता। वर्ष 2025 बैच के 385 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड रविवार को पुलिस लाइंस में आयोजित हुई। चौथी वाहिनी पीएसी मैदान पर भी 590 जवानों की पासिंग आउट परेड हुई। आईजी पीएसी प्रीतिंदर सिंह और पुलिस कमिश्नर जोगेन्द्र कुमार ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस मौकेपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी है। उन्होंने जवानों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने की बात कही।करीब नौ महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जवान अब फील्ड ड्यूटी के लिए तैयार हैं। 21 जुलाई से 2025 से 25 अप्रैल 2026 तक चले प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को शारीरिक दक्षता, परेड, हथियार संचालन, कानून-व्यवस्था और व्यावहारिक पुलिसिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

अब इनकी थानों में तैनाती की जाएगी। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार ने परेड की सलामी ली। रंगरूटों ने आकर्षक मार्च पास्ट में अनुशासन और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया जिसकी सराहना की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्ण का संबोधन शामिल रहा। समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।