प्रयागराज जंक्शन पर छठवें मार्ग से यात्रियों को मिलेगा प्रवेश
Prayagraj News - प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड (लीडर रोड) पर 15 अप्रैल से शुरू हो रहे पुनर्विकास कार्य के चलते यात्री सुविधाओं में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड (लीडर रोड) पर 15 अप्रैल से शुरू हो रहे पुनर्विकास कार्य के चलते यात्री सुविधाओं में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। स्टेशन जाने को यात्रियों के लिए छठवां मार्ग खोला जाएगा। बुधवार से बैरियर लगाकर अन्य रास्ता ब्लॉक होगा। इसके बाद अब यहां पर पार्किंग सुविधा बंद हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत माघ मेला की तरह ही साधारण और आरक्षित दोनों प्रकार के टिकट अब यात्री आश्रय स्थल में बने काउंटरों से मिलेंगे। फिलहाल अगले दो-तीन दिनों तक पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन सिटी साइड में बैरिकेडिंग होते ही नई व्यवस्था पूरी तरह लागू कर दी जाएगी।
सिटी साइड स्थित एटीवीएम, पीआरएस काउंटर समेत अन्य सुविधाओं को पुरानी बिल्डिंग से हटाकर वैकल्पिक स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में रेलवे डाक सेवा कार्यालय से लेकर एच व्हीलर बुक स्टाल तक की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में कांकोर्स से पार्सल कार्यालय तक की इमारत को हटाकर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


