ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजअयोध्या और जनकपुरी से आए यात्री स्वागत से गदगद

अयोध्या और जनकपुरी से आए यात्री स्वागत से गदगद

भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थल को देखने के लिए श्रीरामायण एक्सप्रेस से भ्रमण को निकले पर्यटक रविवार देर शाम प्रयागराज पहुंच गए। यमुना तट पर पर्यटन...

अयोध्या और जनकपुरी से आए यात्री स्वागत से गदगद
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजMon, 27 Jun 2022 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता

भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थल को देखने के लिए श्रीरामायण एक्सप्रेस से भ्रमण को निकले पर्यटक रविवार देर शाम प्रयागराज पहुंच गए। वाराणसी से सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचे पर्यटकों ने यहां पर सीतामढ़ी में दर्शन किया। यहां लगभग एक घंटे समय व्यतीत किया और फिर शाम साढ़े छह बजे प्रयागराज के लिए रवाना हुए। प्रयागराज में यमुना तट पर पर्यटन विभाग के होटल त्रिवेणी में यात्रियों के भोजन का प्रबंध किया गया। होटल में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी उनका स्वागत किया।

त्रिवेणी दर्शन होटल के गेट में प्रवेश करते ही प्रत्येक यात्री को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद यात्री अंदर आए। होटल के मैदान में यात्रियों के बैठने का प्रबंधक किया गया था। सामने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होना था। जहां पर लगातार भजन बज रहे थे। एक-एक कर पांच बसों से यात्री होटल पहुंचे।

सीता स्वयंवर का दृश्य देख हुए भाव विह्वल

दिल्ली से चली रामायण एक्सप्रेस के यात्री अयोध्या और जनकपुरी दोनों स्थलों पर गए थे। प्रयागराज में यात्री आए तो रामलीला का मंचन किया गया। मंच पर सीता स्वयंवर का दृश्य दिखाया गया। जैसे ही भगवान राम ने गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से धनुष भंग किया तो पूरे मंच पर जयश्रीराम, जय मां जानकी के नारे लगे। दृश्य देखकर सभी लोग भावुक हो गए।

बोले यात्री, गदगद हुए जनकपुरी के दर्शन पाकर

दिल्ली से जनकपुरी तक की यात्रा करके प्रयागराज पहुंचे यात्रियों के लिए यह बहुत ही सुखद यात्रा रही। तमाम ऐसे यात्री थे जिन्होंने अयोध्या का भ्रमण किया था तो कुछ ने काशी का। लेकिन अयोध्या से जनकपुरी तक का सफर किसी ने नहीं किया था। वह दृश्य देखकर सभी को रामायण युग की याद आ गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें