Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPassenger Traffic Shift at Prayagraj Airport Amid Indigo Airlines Issues
विमान रद्द होने व देरी से प्रयागराज आने वाले यात्रियों की संख्या घटी

विमान रद्द होने व देरी से प्रयागराज आने वाले यात्रियों की संख्या घटी

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज एयरपोर्ट पर हाल ही में विमानों के रद्द होने और लेटलतीफी के कारण यात्री आंकड़ों में बदलाव आया है। अब प्रयागराज से उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या यहां आने वालों से अधिक हो गई है। पिछले सप्ताह में 5519 यात्रियों ने उड़ान भरी, जबकि 4630 यात्री पहुंचे। इंडिगो एयरलाइंस की समस्याओं के कारण यात्री असंतुष्ट हैं।

Dec 16, 2025 11:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर बीते दिनों विमानों के रद्द होने और लगातार लेटलतीफी का असर अब यात्री आंकड़ों में साफ नजर आने लगा है। पहले आमतौर पर प्रयागराज आने वाले यात्रियों की संख्या प्रस्थान करने वालों से अधिक रहती थी, लेकिन इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ी समस्याएं बढ़ने के बाद यात्रियों की आवाजाही का संतुलन बिगड़ गया है। हालत यह है कि अब प्रयागराज से उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या, यहां आने वालों से अधिक हो गई है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही की रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक सप्ताह में जहां 4630 यात्री प्रयागराज पहुंचे, वहीं 5519 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि शहर में आने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है। अगर नवंबर 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो उस दौरान स्थिति इसके उलट थी। नवंबर माह में 21353 यात्रियों ने प्रयागराज से उड़ान भरी, जबकि 22220 यात्री प्रयागराज पहुंचे थे। उस समय आगमन यात्रियों की संख्या प्रस्थान करने वालों से अधिक थी। इससे पहले हमेशा ही प्रयागराज से उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या से ज्यादा प्रयागराज में आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही है। यात्रियों की मानें तो लगातार उड़ानों के निरस्त होने और समय से न पहुंचने की समस्या के कारण यात्रियों में असंतोष बढ़ा है। हालांकि अब इंडिगो के संचालन में सुधार शुरू हो गया है।