Prayagraj News: इटारसी पैसेंजर में युवक का मोबाइल चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजPrayagraj News: प्रयागराज में छिवकी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय गीता बाई का मोबाइल चोरी हो गया। वे अपने पति और सास की अस्थियां विसर्जित करने के बाद अपने बेटे के साथ यात्रा कर रही थीं। भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनका मोबाइल चुरा लिया, जिसके बाद उन्होंने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Prayagraj News: प्रयागराज। छिवकी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की रहने वाली गीता बाई ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह पति और सास की अस्थियां विसर्जित करने के बाद वह अपने पुत्र के साथ प्रयागराज से 11274 प्रयागराज छिवकी–इटारसी पैसेंजर के जनरल कोच में सवार हो रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनके बेटे का मोबाइल गायब कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


