इस महीने होगा कार्यकाल खत्म, शिकायतों का लगा अंबार
Prayagraj News - पंचायती राज विभाग के पास शिकायतों का अंबार लग गया है। कार्यकाल 24 मई को खत्म होने वाला है। पिछले दिनों में 100 से अधिक शिकायतें आई हैं, जिनमें घोटाले के आरोप शामिल हैं। डीएम दफ्तर में शिकायतें लेकर पहुंचे लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि जांच प्रक्रिया में देरी हो रही है।

पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही अब पंचायती राज विभाग के पास शिकायतों का अंबार लग गया है। प्रतिदिन दर्जनों शिकायत और इनका अब तक निस्तारण नहीं होने से परेशानी भी बढ़ गई है। इस पंचायत का कार्यकाल 24 मई को पूरा होगा। पिछले कुछ दिनों में पंचायती राज विभाग, सीडीओ और डीएम के पास 100 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जिसमें घोटाले के आरोप लगाए गए हैं, साथ ही प्रधानों का खाता फ्रीज करने की मांग रखी गई है। मंगलवार को करछना के एक गांव में घोटाले की शिकायत लेकर लोग डीएम दफ्तर पहुंचे थे। डीएम ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट अभी आई नहीं है।
जिस अफसर को जांच करनी थी, उसका ट्रासंफर हो गया है, इसके बाद भी पैरवी करने वाले शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े थे। अफसरों का कहना है कि जब कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार उसकी जांच होगी। जांच के बाद ही दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का प्रावधान है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


