Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsOver 47 000 Land Dispute Cases Pending in Prayagraj Government Accelerates Resolution Process
प्रयागराज में आजादी के समय से जमीन विवाद में भटक रहे 200 परिवार

प्रयागराज में आजादी के समय से जमीन विवाद में भटक रहे 200 परिवार

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में 200 से अधिक परिवार आजादी के समय से जमीन के विवाद में फंसे हुए हैं। वर्तमान में जिले में 47 हजार से अधिक मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने निस्तारण के निर्देश दिए हैं। अगस्त में 12 हजार मामलों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों का कहना है कि इनमें से अधिकांश मामले पुराने हैं।

Sat, 1 Nov 2025 04:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

जमीन के विवाद में सालों लग जाते हैं, पीढ़ियां इसमें भटकती रहती हैं। यह बात आपने सुनी तो होगी, लेकिन यहां 200 से अधिक परिवार आजादी के समय से मुकदमों में फंसे हैं और अब तक उनका निस्तारण नहीं हो सका है। अब उनके निस्तारण के सरकारी आदेश के बाद एक बार फिर प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है और पुराने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 47 हजार मामले मुख्य राजस्व अधिकारी और एडीएम की कोर्ट में लंबित हैं। इन मामलों को निस्तारित करने के लिए काम किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अफसरों का कहना है कि इसमें अधिकांश मामले पुराने हैं। यहां पर श्रेणी वर्तमान के मामले, तीन और पांच साल से लंबित मामलों की है। ऐसे में अधिकांश मामले पांच साल से पुराने ही हैं। इसमें कुछ मामले तो आजादी के समय से और इसके तत्काल बाद के हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निस्तारण के निर्देश दिए तो सीआरओ कोर्ट में अगस्त महीने में ही 12 हजार मामलों का निस्तारण कराया गया। इस मामले में तब प्रयागराज प्रदेश में दूसरे स्थान पर था।