श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज के श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने सर्वोत्तम अंक तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले मेधावियों में अथर्व शुक्ला, ध्रुवी यादव, जीवा चौधरी, शुभावी, शिवांश पांडेय, दक्षिता त्रिपाठी, अविरूप पांडेय, दिवा जायसवाल, दिव्य परी दुबे, तक्षक भदौरिया, अदिति यादव, सौम्या त्रिपाठी, अर्णव मिश्रा, पार्थ भदौरिया, प्रतिष्ठा चौरसिया, निशा कुमारी, अर्पित यादव शामिल रहे। शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भुवनेश्वर नाथ, रौनक गिरि, सोनाक्षी पाल, विभु नैथानी, विशेष सिंह, विहास कुशवाहा, शुशांक यादव, यशी पटेल, आर्या राय, जिविका पांडेय, अनन्या पाल, अनन्या राय, अभिनव पटेल, वैदेही शुक्ला, वेदांत यादव, अर्णव पटेल, निधि द्विवेदी, सौम्या त्रिपाठी, अनमोल वर्मा एवं दिवाकर पांडेय सम्मानित हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


