Prayagraj News: सागर, श्रेयांश और अखिलेश ने मारी बाजी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: गुरु माधव प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज, झलवा में आयोजित जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-14 में सागर, अंडर-17 में श्रेयांश और अंडर-19 में अखिलेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Prayagraj News: सागर, श्रेयांश और अखिलेश ने मारी बाजी

Prayagraj News: गुरु माधव प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज, एडीए कॉलोनी झलवा में आयोजित जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में सागर, अंडर-17 में श्रेयांश और अंडर-19 वर्ग में अखिलेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 में आर्यन द्वितीय और वंश तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में अमनमोल द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय और अंडर-19 में अनमोल द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन व समापन समारोह में रमाकांत तिवारी, हर्षिता शुक्ला, डॉ. जेपी राय, मोहन लाल शर्मा, पूनमलता, खुशी व दीपक चंद्रा मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: सागर, श्रेयांश और अखिलेश ने मारी बाजी