वेतन की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मियों ने ठप किया काम

Feb 27, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण काम ठप कर दिया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर संबंधित एजेंसी से तत्काल वेतन जारी करने की मांग की। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि शनिवार तक बकाया वेतन मिलेगा। होली से पहले वेतन न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

वेतन की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मियों ने ठप किया काम

प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में गुरुवार को तीन माह से वेतन न मिलने को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। अस्पताल परिसर ने एकत्रित होकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की और संबंधित एंजेसी से तत्काल वेतन जारी करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि दिसंबर से वेतन नहीं मिला है। होली का त्योहार नजदीक है लेकिन अभी वेतन मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। काम बंद करने वाले कर्मचारियों में सफाई कर्मियों की संख्या अधिक रही। काम बंद करने से वार्डों में साफ-सफाई प्रभावित रही। कर्मचारियों ने बताया कि नई एजेंसी राजधानी से लगभग 600 कर्मचारी जुड़े हैं जिन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों को समझाने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह और प्रशासनिक अधिकारी दो बार प्रयास किए लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे। अधीक्षक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि शनिवार तक बकाया वेतन मिल जाएगा उसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे। कर्मचारियों ने कहा कि यदि होली से पहले बकाया वेतन नहीं मिला तो आंदोलन किया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।