वेतन की मांग, सफाइकर्मियों ने ठप किया काम

Mar 02, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में, एसआरएन अस्पताल के आउटसोर्स सफाईकर्मियों ने तीन माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल की। इससे पहले, उन्हें वेतन दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन होली से पहले वेतन न मिलने पर 600 से अधिक कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। अधीक्षक ने जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है।

वेतन की मांग, सफाइकर्मियों ने ठप किया काम

प्रयागराज, संवाददाता। तीन माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर सोमवार को एसआरएन अस्पताल के आउटसोर्स सफाईकर्मी हड़ताल पर रहे। इससे पहले 26 फरवरी को कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। उस समय सफाईकर्मियों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह के दो दिन में वेतन दिलाए जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी। लेकिन होली के पहले वेतन न दिए जाने से आक्रोशित 600 से अधिक कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। कर्मचारी वार्डों से बाहर आ गए और अस्पताल परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। मरीजों और उनके तीमारदारों की कोई सुनने वाला नहीं था।

अस्पताल में ज्यादातर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती आउटसोर्स पर है। इसमें ए-वन कंपनी की ओर से जो कर्मचारी रखे गए थे जिन्होंने हड़ताल की। इस कंपनी का दिसंबर से करार खत्म हो चुका है। अब राजधानी कंपनी के तहत कर्मचारी कार्यरत है। कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने अधीक्षक से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। अधीक्षक ने जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में कर्मचारियों की होली फीकी रहने के आसार हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।