Prayagraj News: श्रेष्ठ शिक्षक ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण करता है: उमा
Prayagraj News: बलराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सिटीजन गर्ल्स कॉलेज में बीएड की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए एक अभिविन्यास एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों का स्वागत किया गया। छात्रों को पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

Prayagraj News: बलराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सिटीजन गर्ल्स कॉलेज, बलराम नगर में बीएड की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए अभिविन्यास एवं स्वागत समारोह हुआ। प्रबंधक उमा सिंह, मुख्य वक्ता इविवि शिक्षाशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. सरोज यादव और प्राचार्य डॉ. मधुलिका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। नवप्रवेशित छात्राओं को तिलक लगाकर वेलकम किट देकर स्वागत किया गया। उमा सिंह ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षक ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण करता है। प्रो. सरोज यादव ने बीएड पाठ्यक्रम की जानकारी दी। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. उमा लता पटेल ने पाठ्यक्रम व शिक्षकों का परिचय कराया।
अंजना गौड़ और अंजली सैमुअल ने पाठ्यक्रम की उपयोगिता व महाविद्यालय के नियम बताए। कार्यक्रम में क्विज, गायन, नृत्य और रैंप वॉक प्रतियोगिता हुई। संचालन सलोनी राय ने किया।

